रामपुर के बाद आजमगढ़ में भी सपा पस्त, निरहुआ ने खिलाया कमल

291
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। लोकसभा उपचुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हरा दिया है। दिनेश लाल यादव यादव 8679 मतों से विजयी घोषित हुए।

बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2,99,968 मत मिले। सपा के धमेंद्र यादव को 2,90,835 वोट जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 2,57,572 वोट मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार जल रहे जंगल, वनाग्नि से 436.42 हेक्टेयर जंगल हो चुके स्वाहा

इस जीत के बाद निरहुआ ने आजमगढ़ की जनता का धन्यवाद किया। कहा, आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।

वहीं सीएम योगी ने कहा कि एक बार फिर नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को, परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश जनता ने दिया है कि अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाली माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  वनों की आग बुझाने के लिए रिस्पॉन्स टाइम हो कम से कमः सीएम