7 साल इंतजार के बाद महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, मगर पांचों की ही मौत

730
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। राजस्थान से एक चौंकाने वाली खबर है। यहां के करौली में 22 साल की विवाहिता ने सात साल इंतजार के बाद पांच बच्चों को एक साथ जन्म दिया, मगर पांचों की ही मौत हो गई। बच्चों की हालत गंभीर थी। ऐसे में जयपुर लाते समय दो लड़के और दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की ने जयपुर पहुंचकर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मासलपुर क्षेत्र के पिपरानी गांव निवासी रेशमा (25) पत्नी अश्क अली शादी के सात साल बाद मां बनी थी। रेशमा ने प्राइवेट हॉस्पिटल में एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो लड़के और तीन लड़कियां थीं। सात महीने की गर्भवती होने के कारण बच्चे कमजोर थे। नवजातों का वजन 300 से 600 ग्राम था।

डॉक्टरों ने बताया कि तीन दिन पहले 22 जुलाई को लोटन बाई (22) पत्नी प्रदीप मीणा निवासी चौधरी पुरा मंडरायल ने भी एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद मां और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चों को एहतियातन एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।