Ankita Murder Case: वनंत्रा रिसाॅर्ट में चलता था जिस्मफरोसी और नशे का धंधा, पुराने कर्मचारी दंपती ने किया चौंकाने वाला खुलासा

295
ankita whatsapp chats
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। Ankita Murder Case: अंकिता मर्डर केस में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह खुलासा वनंत्रा रिसॉर्ट (Vanantra Resort) में काम करने वाले पूर्व दंपती ने किया है। मेरठ निवासी इस दंपती ने दो महीने पहले ही रिसॉर्ट में काम छोड़ दिया था। दोनों ने बताया है कि रिसॉर्ट में जिस्मफरोसी और नशे का धंधा होता था। अंकिता इसी रिसॉर्ट में काम करती थी। उस पर भी एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर जिस्मफरोशी करने का दबाव बनाया जा रहा था।

रिसॉर्ट (Vanantra Resort) में काम करने वाले दंपती मेरठ निवासी विवेक और ईशिता ने बताया कि रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता महिला कर्मचारियों पर बुरी नजर रखते थे। वह वहां आने वाली बाहरी लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से भी मना करता था। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों को ग्राहकों के कमरे में भेजा जाता था। खास ग्राहकों की भी रजिस्टर में एंट्री नहीं होती थी। विवेक ने बताया कि पुलकित आर्य बहुत ही गुस्सैल प्रवृत्ति का है। वह कर्मचारियों से मारपीट करता था। बताया कि पुलकित आर्य ने एक बार उनके साथ भी मारपीट की थी।

विवेक ने बताया कि रिसॉर्ट में बिना लाइसेंस के शराब स्टॉक की जाती थी। शराब को ग्राहकों को दोगुने दाम पर बेचा जाता था। ग्राहकों को चरस, स्मैक गांजा सभी कुछ सप्लाई किया जाता था। पुलकित आर्य कर्मचारियों को वेतन नहीं देता था। कर्मचारी जब उससे वेतन मांगते तो वह पहले मारपीट करता और फिर चोरी का आरोप लगाकर निकाल देता था।

वहीं, ईशिता बताती है कि एक पटवारी और पुलकित आर्य के गठजोड़ से रिसॉर्ट में अवैध काम हो रहे थे। पटवारी आए दिन होटल में ही रहता था। जब पटवारी रिसॉर्ट में आता था तो उसके आसपास रिसॉर्ट में आई कुछ युवतियां खड़ी रहती थीं। पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नजर रखता था। यही नहीं, वह रिसॉर्ट में आने वाली मेहमान युवतियों पर भी बुरी नजर रखता था। एक दिन पुलकित ने उनको खाना लेकर अपने कमरे में आने के लिए कहा। वह नशे में था इसलिए उन्होंने इंकार कर दिया।

ईशिता ने बताया उनको रिसॉर्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि पुलकित कहता है कि वह ईशिता को बहुत पसंद करता है। वह उसे उसके पति विवेक से अलग करना चाहता है। ईशिता बताती हैं कि पुलकित ने उनके पति विवेक पर चोरी का झूठा आरोप भी लगाया था। जिसके बाद इस मामले को सुलझाने के बहाने पटवारी उनको धमकाने लगा। इसी कारण उनको मजबूरी में काम छोड़ना पड़ा।

दंपती ने बताया कि पुलकित आर्य अपने पिता विनोद आर्य से बहुत डरता था। वह जब रिसॉर्ट में आते थे तो वह शराब का स्टॉक हटा देता था। किचन में मांस बनाने से भी मना कर देता था। हालांकि पुलकित आर्य की पत्नी का स्वभाव अच्छा था। वह एक बार उनके घर पर भी गई थी। उसने ईशिता से कहा था कि यह जगह उनके काम करने लायक नहीं है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।