Ankita Murder Case : बेहद गुस्से में हैं मां, बाेलीं- आरोपियों को उन्हें सौंपा जाए, मैं खुद करूंगी न्याय

201
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। अंकिता भंडारी की हत्या के बाद उठा आक्रोश अभी थमा नहीं है। अंकिता की मां आरोपियों की फांसी की सजा की मांग पर अड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि दरिंदों ने मेरी बेटी के साथ ऐसी करतूत की जो वो सोच भी नहीं सकती हैं। ऐसा सोच के ही अजीब सा होता है। मुझे इतनी हिम्मत देनी होगी कि मैं उनका संहार कर दूं। वो भी देखेंगे जिन्होंने इतने गंदे मानसिकता के बेटे को पैदा किया है।

बता दें कि कल शाम अंकिता के अंतिम संस्कार के बाद उसकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वहीं पर उन्होंने कहा कि हमारे साथ धोखाधड़ी हो रही है और जबरदस्ती आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है। कहा कि उन्हें लिख के दिया जाए की आरोपियों को इस दिन फांसी होगी। वो यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को उनको सौंप दिया जाए। मैं अपने आप न्याय करूंगी। आरोपियों को उन्हें सौंप दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा से की छेड़खानी, विरोध पर भाई पर कर दिया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन में हिम्मत नहीं है। हिम्मत होती तो गुंडे ऐसे जिंदा नहीं रहते। उन्होंने कहा कि इतने सारे साक्ष्य हैं। पुलिस-प्रशासन का और क्या साक्ष्य चाह रहा है।

जल्दबाजी में दाह संस्कार से बेहद दुखी

अंकिता की मां ने कहा कि वो बेटी के जल्दबाजी में किए गए दाह संस्कार से बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस पूरे दाह संस्कार के बारे में नहीं बताया गया। दाह संस्कार की बात को उनसे छुपाया गया और उन्हें जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। काफी देर बाद उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी का दाह संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी जल्दी क्या पड़ी थी। देर सायं को उनकी बेटी का दाह संस्कार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरा घटनाक्रम उनसे छुपाया गया और वो अंतिम बार अपनी बेटी का चेहरा तक नहीं देख पाईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सड़कों में छोड़े पशु तो दर्ज होगी एफआईआर

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  धधक रहे जंगल- आग की चपेट में आए स्कूल के तीन कमरे, फर्नीचर भी जला

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।