दुल्हन को अगवा करने का प्रयास, असफल होने पर परिजनों का यह कर दिया हाल। जानिये पुलिस एक्शन…

162
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर।

काफी समय से युवती को परेशान कर रहे हो कुछ लोगों ने शादी वाले दिन उसको अगवा करने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर बाद में घर पर धावा बोल परिजनों की जमकर पिटाई की। साथ ही युवती की ससुराल का पता पूछा, नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने कोतवाली पुलिस से तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाल एनएन पंत ने बताया रेशम बाड़ी निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि इरफान पुत्र पुत्तन खां उसकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। 25 अक्टूबर के लिए उन्होंने अपनी बेटी की शादी की। शादी वाले दिन इरफान पुत्र पुत्तन अपने दो अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर घर आया। उसने बेटी को अगवा करने का प्रयास किया। असफल होने पर यह लोग वापस लौट गए। 28 अक्टूबर को इरफान ने दो अन्य साथियों के साथ घर पर धावा बोला और बेटी की ससुराल का पता पूछा। नहीं बताने पर बुरी तरह परिजनों की पिटाई की और और तमंचा निकाल जान से मारने का प्रयास किया। शोर शराबा सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ एकत्र होते देख आरोपी भाग गए। महिला ने मुकदमा दर्ज करा जान माल का खतरा बताया है। कोतवाल ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धधक रहे जंगल- आग की चपेट में आए स्कूल के तीन कमरे, फर्नीचर भी जला