उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले इस दिग्गज नेता का इस्तीफा…

1010
खबर शेयर करें -

newsjunction24.com

Dehradun (देहरादून)
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के पुत्र और कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। मनीष खंडूड़ी लोकसभा का चुनाव कांग्रेस से लड़ चुके हैं।

सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  24 घंटे में वनों की आग न बुझी तो डीएफओ और रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी होगी तयः सीएम

पौड़ी गढ़वाल सीट से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर 1968 को हुआ। शिक्षा में बचपन से ही अव्वल मनीष ने नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

उत्तराखंड में गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को इंजीनियरिंग और मीडिया के क्षेत्र में महारथ हासिल है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा देने के अब कई राजनैतिक मायने सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गारमेंट्स की दुकान में आग लगाने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा बना मददगार

बहन हैं विधानसभा अध्यक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की पुत्री और मनीष खंडूड़ी की बहन ऋतु खंडूड़ी भूषण वर्तमान में पुष्कर सिंह धामी सरकार में विधानसभा अध्यक्ष हैं।