महिला के शारीरिक शोषण के आरोप में फंसे भाजपा विधायक, चार बार कराया गर्भपात, बेटे पर भी दुष्कर्म का आरोप

568
AV Premnath molested a minor
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। आगरा जिले के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा (bjp mla chote lal verma) और उनके बेटे लक्ष्मीकांत महिला के शारीरिक शोषण के आरोप में फंस गए हैं। महिला ने लक्ष्मीकांत पर दुष्कर्म के साथ ही गर्भपात का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बेटे की चाह में दोनों आरोपितों ने चार बार उसका गर्भपात कराया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

महिला ने ताजगंज थाने में भाजपा विधायक और उनके पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी लिखाई है। पीड़िता का आरोप है कि लक्ष्मीकांत ने मंदिर में शादी के बाद उसका शारीरिक शोषण किया। संजय प्लेस में एक साइबर कैफे खोला, जिसमें उसे रिसेप्शन पर रखा। जहां पुलिस ने छापा मारा तो उसे थाने ले गई थी। लक्ष्मीकांत ने अपना नाम लेने से मना किया था। निर्दोष होने के चलते पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद वह जालंधर अपने चली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

इसी दौरान लक्ष्मीकांत ने 13 फरवरी को 2006 को राजस्थान की युवती से दूसरी शादी कर ली। जिसकी जानकारी होने पर उसने छोटे लाल वर्मा और लक्ष्मीकांत से बात की, उन्होंने ताजगंज में एक मकान में ठहरा दिया। दूसरी पत्नी से बच्चा न होने पर लक्ष्मीकांत और उनके पिता ने वंश चलाने के लिए दबाव बनाया। बैंकाक और थाईलैंड में बच्चा प्लांट कराया। भ्रूण अविकसित होने पर उसका उपचार नहीं कराया। पीड़िता का चार बार गर्भपात भी करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

महिला के गुरुवार को 161 के बयान दर्ज होने थे। महिला के अनुसार बच्चों के बीमार होने के चलते वह थाने नहीं गईं। जिस पर ताजगंज थाने की पुलिस गुरुवार की दोपहर बयान दर्ज करने उनके घर पहुंची। पुलिस ने दो घंटे से अधिक समय बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने पुलिस को वही बयान दिए जो आरोप भाजपा विधायक और उनके पुत्र के विरुद्ध प्राथमिकी में लिखाए हैं। पुलिस ने उनके बयान का वीडियो भी बनाया। मामले में पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब साक्ष्य संकलन का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

महिला का आरोप है कि लक्ष्मीकांत का फतेहाबाद में बालिका इंटर कालेज हे। जिसमें उसे प्रबंधक बनाया, लेकिन बाद में हटा दिया। अब दोनों उसे घर चलाने के लिए खर्चा भी नहीं दे रहे हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।