मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने रोपा पारिजात का पौधा, 14 से 20 तक मनेगा सेवा सप्ताह

193
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वें जन्म दिन को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा देशभर में इस सप्ताह 14 से 20 सितम्बर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में आज नगर हल्द्वानी (उ.) के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण किया गया। हरिपुर कर्नल वार्ड (शीशमहल रामलीला मैदान) के बूथ संख्या 15 में नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने पौधरोपण कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र काठगोदाम के बूथ नंबर 2, 3, पर जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, दमुआढुंगा बंदोबस्ती के बूथ संख्या 152, 153 पर हल्द्वानी नगर निगम के मेयर डॉ जोगिंदर रौतेला, दमुआ दूंगा वार्ड नंबर 36 के अम्बेडकर विद्यालय कुमाऊ कॉलोनी में बूथ संख्या 154, 155, 156, 157, 158 के बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
इसके अलावा अनेक बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर वृक्षारोपण के कार्यों द्वारा सेवा सप्ताह को मनाया।
कार्यक्रमों में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, जिले के सोशल मीडिया संयोजक देवेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, पन राम, मंत्री चंदन नेगी, वीरेंद्र देउपा, अनिल चंदोला, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा सनवाल, युवा मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश सदस्य आकाश गर्ग, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, वरिष्ठ नेता हरीश पांडे, देवी दयाल उपाध्याय, महेश जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेश भट्ट, युवा नेता अंशुल पांडे, विनोद नौगाई, भवानी भट्ट, पूनम जोशी, बूथ अध्यक्ष जयदीप चौहान, ललित बिष्ट, सुनील सिंह, केवला नन्द उपाध्याय, गिरीश चंद्र लोहनी, रंजीत सिंह, सुभाष जोशी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की कार्रवाई- विपणन अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार