न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीबीएसई आज 10वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के नतीजे (CBSE 10th result) घोषित कर सकता है।
जो छात्र, सीबीएसई मैट्रिक टर्म 2 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर की मदद से सीबीएसई रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, रिजल्ट कितने बजे जारी होगा, इसकी जानकारी नहीं मिली है, मगर आज ही रिजल्ट जारी हो रहा है, इसकी जानकारी होने पर वेबसाइट पर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसके चलते वेबसाइट हैंग हो गई है।
कुछ मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सीबीएसई 15 जुलाई तक सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी करेगा। 12वीं से पहले 10वीं के नतीजे (CBSE 10th result) घोषित किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाईस्कूल के रिजल्ट 04 जुलाई को घोषित हो सकते हैं। सीबीएसई की ओर से अभी तक 10वीं या 12वीं रिजल्ट डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट डेट का पिछला पैटर्न देखा जाए तो सीबीएसई रिजल्ट जारी करने से दो या तीन घंटे पहले ही रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा करता है।
यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbresults.nic.in पर रिजल्ट जारी करेगा। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉक वेबसाइट या ऐप, उमंग ऐप और results.gov.in पर भी 10वीं, 12वीं के नतीजे चेक कर सकते हैं।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)