सीएम धामी ने किया हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, बोले- अमृत महोत्सव मनाने के लिए हम प्रतिबद्ध

254
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में हर घर तिरंगा रैली का आगाज किया। उन्होंने सभी लोगों से घरों मे तिरंगा लगाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से 20 लाख परिवार जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लोग अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं और बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। हम आजादी का अमृत महोत्वस मनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश- चारधाम यात्रा में बेहतर हो यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था

सीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा लगाने से से पूरे प्रदेश में देशभक्ति का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि यह समय हमारे वीरों को याद करने का है, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। भारत आज दुनिया में एक सशक्त भारत बनकर उभरा है, आने वाले 25 साल भारत नव निर्माण के साथ बुलंदियों तक पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बच्ची को उठाकर जंगल में ले गए युवक, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा करता रहा निगरानी