उत्तराखंड से बलूनी पर फिर जताया भरोसा, उप्र के पूर्व वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने।

176
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद जेपी नड्डा ने भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें सभी राज्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को अवसर दिया गया है। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी फिर से राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है तो उप्र के पूर्व वित्तमंत्री व बरेली विधायक राजेश अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं।
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं। तेजस्वी सूर्या को बीजेवाईएम का अध्यक्ष बनाया गया
तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी  मिली है।
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें झारखंड से दो नेताओं को जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों से एक-एक लोगों को ही जगह मिली है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्ची को उठाकर जंगल में ले गए युवक, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा करता रहा निगरानी