
न्यूज जंक्शन 24, सितारगंज।
ऊधमसिंह नगर में कोरोना का संक्रमण कहर बनता जा रहा है। तमाम प्रशासनिक प्रयास के बाद भी स्थिति नियंत्रित नहीं दिख रही है। सेंट्रल जेल में ही 74 कैदी संक्रमित निकले हैं, जबकि एक बंदी रक्षक कोरोना की चपेट में आ गया है।
एशिया की सबसे बडी सेंट्रल जेल में मानक से अधिक कैदी सजा काट रहे हैं। यहां वर्तमान में करीब 7 सौ कैदी बंद हैं। करीब डेढ़ महीने पहले भी यहां संक्रमण फैला था। उसके बाद हालात कुछ सामान्य हो गए। अब कुछ दिन पहले कुछ कैदियों में हल्के बुखार की शिकायत थी। जिस पर जेल अधीक्षक ने जांच कराने की बात कही थी। जांच में 74 कैदी और एक बंदी संक्रमित मिले हैं। अब दिक्कत यह आ गई है कि इनको सामाजिक दूरी के नियमों के पालन में रखा कहां जाए। इसको लेकर मंथन चल रहा है।
इधर, बुधवार रात एक चिकित्सक नीलम ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया था। चिकित्सक डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती थी।
Be the first to comment