नैनीताल के पर्यटनस्थलों से हटी वीरानी, सैलानियों से हुए गुलजार, राेपवे भी शुरू

371
खबर शेयर करें -

नैनीताल। कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद मिली छूट से सरोवर नगरी की रंगत फिर बदलने लगी है। करीब दो महीने तक वीरान रहीं नैनीताल के पर्यटन स्थल फिर से गुलजार हो गए हैं। एेसे में बंद सभी गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं। नौकायन, घुड़सवारी शुरू होने के बाद अब केएमवीएन ने रोपवे का संचालन भी शुरू कर दिया है। गुरुवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है।

कोरोना के मामले बढ़ने पर अप्रैल में इस पर रोक लगा दी गई थी। निगम के जीएम एबी बाजपेयी ने बताया कि नैनीताल के संयुक्त मजिस्ट्रेट ने प्रतिबंध के साथ रोपवे संचालन की अनुमति दे दी है। रोपवे के प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि पहले दिन पर्यटकों की संख्या फिलहाल कम है, उम्मीद है धीरे-धीरे हालत सुधरेंगे। इससे निगम की कमाई बढ़ने के साथ ही पर्यटकों को पर्यटन स्थल स्नोव्यू के प्राकृतिक सौंदर्य का अवसर मिल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात

यह रहेंगे प्रतिबंध

  • रोपवे संचालन प्रातः 8:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक किया जायेगा।
  • रोपवे संचालन में प्रत्येक चक्कर के बाद सम्पूर्ण रोप-वे ट्रॉली को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाना अनिवार्य होगा।
  • रोपवे में बैठे व्यक्तियों तथा रोप-वे को संचालित करने वाले ऑपरेटर, गाइड द्वारा मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जायेगा।
  • रोपवे संचालन से पूर्व उसमें यात्रा करने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग किया जाना अनिवार्य होगा।
  • रोपवे संचालन के दौरान कोविड-19 के समस्त सुरक्षा मानकों का अनुपालन किये जाने के साथ ही भारत सरकार, राज्य सरकार , जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु समय-समय पर निर्गत समस्त दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाना भी अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा

पर्यटनस्थलों की रंगत लौटी

शहर में बीते एक सप्ताह से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बुधवार को यहां करीब चार हजार से अधिक सैलानी नजर आए थे। तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज और बारापत्थर से लगभग एक हजार पर्यटक वाहनों ने शहर में प्रवेश किया था। इससे इस सीजन में पहली बार डीएसए की पार्किंग फुल हो गई थी, जिसके बाद पर्यटकों को मेट्रोपोल पार्किंग भेजा जाने लगा था। इधर पूरे दिन पंतपार्क, मॉलरोड, चाट बाजार और बैंड स्टैंड में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ था। सैलानियों ने पूरे दिन नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठाया। बारापत्थर में पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद भी लिया। पर्यटकों ने सुहावने मौसम के बीच खूब मौजमस्ती की। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखकर कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक आ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आने से दो वाहन हुए राख, तीन लोग झुलसे