श्रीराम लला के चरणों में नतमस्तक हुई धामी सरकार, मुख्यमंत्री ने यह की प्रार्थना…

256
खबर शेयर करें -

 

newsjunction24.com

अयोध्या ( ayodhya): श्रीराम लला के दर्शन के लिए मंगलवार को उत्तराखंड की धामी सरकार अयोध्या पहुंची। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल और धन सिंह रावत समेत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।

अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों का अयोध्या में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने हनुमान गढ़ी में बजरंग बली के दर्शन किए तत्पश्चात श्रीराम लला के श्री चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रभु से देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवदूत है, जिनके प्रयासों से मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम का भव्य व दिव्य मंदिर आज समाज को सनातन संस्कृति के जागरण का संदेश दे रहा है। धामी ने संतों का भी आशीर्वाद लिया। धामी ने कहा कि प्रभु के आशीर्वाद से अब राष्ट्र मंदिर की स्थापना का संकल्प पूरा होगा। देखिए दर्शन की तस्वीरें…

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता- लाखों की चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

 

अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

 

श्रीराम लला के चरणों में मत्था टेकते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।