नैनीताल के होटल में महिला पर्यटक से घिनौनी हरकत, खिड़की पर नजर पड़ते ही निकल गई चीखें

228
खबर शेयर करें -

नैनीताल। शहर के एक होटल में ठहरी महिला पर्यटक का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो बनाने वाला होटल का ही कर्मचारी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला नैनीताल शहर के अयारपाटा क्षेत्र का है। यहां के एक होटल में दिल्ली का पर्यटक परिवार ठहरा था। सोमवार सुंबह जब महिला पर्यटक बाथरूम में नहा रही थी तो होटल का कर्मचारी बाथरूम की दीवार पर वेंटीलेशन के लिए बनी खिड़की से महिला का वीडियो बना रहा था। उसे देख महिला ने शोर मचा दिया, जिसकी आवाज सुनकर उसका पति और अन्य होटल कर्मी पहुंच गए तो वीडियो बना रहा युवक फरार हो गया।

महिला के पति ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुचीं और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि होटल के सर्वेंट क्वार्टर और महिला का बुक किया गया कमरा दोनों आसपास हैं। जब महिला नहाने गई तब होटल का ही एक कर्मचारी वीडियो बनाने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।