धामी पुलिस की सख्ती पर बनभूलपुरा के इतने घरों की सामने आई चौकाने वाली यह तस्वीर…

272
खबर शेयर करें -

 

newsjunction24.com

हल्द्वानी (haldwani): उपद्रव करने वाले कितने शातिर दिमाग थे, इसकी तस्वीर अब सामने आ रही है। तमाम उपद्रवी पुलिस प्रशासन की टीम पर हमला करके तत्काल फरार हो गए। वह समझ चुके थे कि जो उन्होंने किया है, उस स्थिति में अब पुलिस की कड़ी कारवाई से बचना मुश्किल हो जाएगा। लिहाजा पुलिस की जब धरपकड़ शुरू हुई तो पता चला कि बनभूलपुरा में 350 से अधिक घरों पर ताले लटके मिले हैं। रामपुर व बरेली रोड पर शनिवार और रविवार को लोग पैदल व वाहनों से जाते देखा गया।

शनिवार से पुलिस ने उपद्रवियों पर सख्ती बरती है। इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई के आदेश दे चुके हैं। उसी क्रम में उपद्रवियों को चिन्हित कर घरों से पकड़ा जा रहा है। ऐसे में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लोग मौका लगते ही जहां घरों से भाग रहे हैं तो कई तो घटना वाले दिन ही रात में अंजाम सोच जंगल आदि के रास्ते फरार हो गए।

रविवार को देवलचौड़ के पास एक व्यक्ति अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ टेंपो में सवार हुआ। उसने बताया कि वह बरेली का रहने वाला है और बनभूलपुरा में फेरी लगाकर गर्म कपड़े बेचता है। बनभूलपुरा में उपद्रव के बाद से वह घर में बंद था। इसलिए अपने घर जा रहा है।

उपद्रवी लोग गुमराह कर सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे हैं। जंगल के रास्ते व ट्रेन से उपद्रवियों के भागने का सिलसिला जारी है। रविवार को पुलिस कई घरों में पहुंची तो ताले लटके थे। ऐसे घरों की संख्या करीब तीन सौ बताई जा रही है।

इधर, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि उपद्रवी कहीं भाग जाएं, पुलिस से बच नहीं सकते। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सभी तरफ कड़ा पहरा है।