spot_img

आठ माह पहले किया था प्रेम विवाह, आज लगा ली फांसी। मृतका के पति ने दामाद पर लगाया गंभीर आरोप

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर।

आज रुद्रपुर में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आठ माह पहले जिस युवती ने प्रेम विवाह किया, आज उसी ने पति से विवाद के बाद फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
शहर की जगतपुरा निवासी रिया सागर (22) ने सुनील प्रजापति निवासी सुभाष कॉलोनी के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद दोनों खेड़ा में कमरा किराए पर लेकर रहने लगे। बुधवार रात दोनों में आर्थिक परेशानी को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद सुनील ने अपनी ससुराल में वीडियो कॉल कर बात की। उसके बाद आधी रात रिया ने दुपट्टे का फंदा बना फांसी लगा ली। सूचना पाते ही रम्पुरा चौकी प्रभारी केजी मठपाल पहुचे और शव कब्जे में ले लिया। बाद में उसे मोर्चरी भिजवा लिया। नव विवाहिता की मौत पर पंचनामा भरवाने के लिए एसडीएम विशाल मिश्रा भी मोर्चरी पहुँच गए। सुनील ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ना चाहता था लेकिन पढ़ नही पा रहा था जिसके चलते उनका विवाद रहता था। मृतका के पिता प्रेम शंकर सागर ने रिया की हत्या का आरोप लगा कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!