दिल्ली तलब किए गए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, इस मामले की ज्यादा चर्चा

287
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। भाजपा हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को नई दिल्ली तलब कर लिया है। वहां आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात हुई है।

पूर्व सीएम को दिल्ली तलब करने को लेकर भर्तियों को लेकर गरमाए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। भर्ती घोटालों को लेकर बीते कुछ समय से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र कई बयान दे चुके हैं। इसी के बाद मंगलवार को सियासी हलकों में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली दौरे पर जाने की चर्चाएं गरमाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसकी पुष्टि भी की। उन्होंने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का समय लिया है। बुधवार को उनकी भेंट होगी। इसे उन्होंने शिष्टाचार भेंट करार दिया, हालांकि मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की संभावना से इनकार नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद- राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

इस बीच वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं से भेंट की। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन से भेंट की। सियासी हलकों में वित्त मंत्री की मुलाकात को विधानसभा में भर्ती प्रकरण से उपजे हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पंचायत चुनाव की तैयारी के मद्देनजर वित्त मंत्री ने पार्टी नेताओं से मुलाकात की है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला बाईपास में हादसा- खाई में गिरने के बाद ट्रक में लगी आग, हादसा टला