पति की जासूसी करने गई महिला से दोस्त ने कर डाला ये गंदा काम

157
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बरेली। पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। इसकी भनक तो पत्नी को हो गई पर वह जानकारी को पक्का करना चाहती थी। इस पर वह पति के दोस्त के घर पहुंच गई और पति के बारे में पूछा। अकेला पाकर उसने दुष्कर्म का प्रयास कर डाला।
बारादरी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि उसके पति रोहित कुमार से उसकी बनती नहीं है। इसलिये वह अलग रहती है लेकिन तलाक नहीं हुआ है। उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसकी जानकारी के लिए पति के दोस्त जगतपुर निवासी अर्जुन कुमार के घर पहुंची। अर्जुन ने पति के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अर्जुन ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। दुष्कर्म की कोशिश की। बामुश्किल वह घर वापस पहुंची। बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दवा कारोबारी के आवास पर ईडी की रेड, मचा हड़कंप