नौकरी पाने के लिए हो जाएं तैयार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ग की 12 भर्तियों का कैलेंडर किया जारी,

151
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने इन भर्तियों के विज्ञापन प्रकाशन की तिथि और परीक्षा तिथि जारी की है। सोमवार को राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक ली। जिसके बाद समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग चार भर्तियों का कैैलेंडर जारी कर चुका है।

अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि आयोग सभी परीक्षाएं इस साल दिसंबर से अगले साल दिसंबर के बीच संपन्न करा लेगा। समूह-ग से इतर आयोग के भर्ती कैलेंडर के हिसाब से 23 परीक्षाओं में से आयोग 18 करा चुका है। बाकी चार परीक्षाएं साल के अंत तक करा ली जाएंगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच होने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतना फीसदी रहा मतदान

आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के महिला आरक्षण पर आए निर्णय के बाद सरकार के रुख के इंतजार में कुछ भर्तियों की प्रक्रिया लटकी हुई है। इनमें पीसीएस-जे परीक्षा, एई परीक्षा, सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर, वन क्षेत्राधिकारी और सहायक भू-वैज्ञानिक परीक्षा शामिल है। शासन से आरक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के बाद आयोग इन पर कार्रवाई करेगा।

किस भर्ती की परीक्षा कब
भर्ती – पद- विज्ञापन तिथि परीक्षा तिथि
बंदी रक्षक- 213 – नवंबर 2022- शारीरिक दक्षता के बाद
कनिष्ठ सहायक- 519 – नवंबर 2022- पांच मार्च 2023
सहायक कृषि अधिकारी आदि – 463 – जनवरी 2023- 23 अप्रैल 2023
उप निरीक्षक पुलिस-फायर- 221 – जनवरी 2023- शारीरिक दक्षता के बाद
पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक – 434 – फरवरी 2023- सात मई 2023
मानचित्रकार, प्रारूपकार- 60- मार्च 2023- चार जून 2023
अन्वेषक कम संगणक, स. सांख्यिकी अ.- 91 – अप्रैल 2023- 23 जुलाई 2023
जेई सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल- 76 – मई 2023- 13 अगस्त 2023
व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी- 14 – जुलाई 2023- 24 सितंबर 2023
गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेकक्ष- 100 – जुलाई 2023- आठ अक्तूबर 2023
स्केलर- 200 – अगस्त 2023- 19 नवंबर 2023
वैयक्तिक सहायक – 176 – सितंबर 2023- 17 दिसंबर 2023
पूर्व में इन भर्तियों का जारी हुआ था कैलेंडर
भर्ती – पद – विज्ञापन की तिथि – परीक्षा तिथि
पुलिस कांस्टेबल- 1521 – सात अक्तूबर 2022 – 18 दिसंबर 2022
पटवारी-लेखपाल- 554 – 14 अक्तूबर 2022 – आठ जनवरी 2023
फॉरेस्ट गार्ड- 894- 21 अक्तूबर 2022- 22 जनवरी 2023
सहायक लेखाकार- 891 – 28 अक्तूबर 2022 – 12 फरवरी 2023

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में नहाते समय बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।