नैनीताल में फिर भारी भूस्खलन, तेज आवाज के साथ दरकी पहाड़ी, डर से कांप गया कलेजा

606
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नैनीताल। बीते कुछ समय से नैनीताल में प्राकृतिक आपदाएं कहर बरपा रही हैं। बीते रोज पांइस में पहाड़ी दरकने के बाद अब एक बार फिर से बलियानाला की पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ है। यहां कई सालों से लोग भूस्खलन की समस्या झेल रहे हैं। मगर बीती राह हुए भूस्खलन को देखकर लोगों का कलेजा कांप गया।

बलियानाला की पहाड़ी पर मंगलवार की रात तेज पहाड़ी दरक उठी और आवाज के साथ भारी मात्रा में बड़े-बड़े पत्थरों के साथ मलबा नीचे आ गिरा। यह सुनकर घर में सो रहे लोगों की नींद टूट गई और घरों से बाहर निकल आए। जिसके कारण डर की वजह से पूरी रात उन्हें जागकर बितानी पड़ी। बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर बने जीआइसी के पास स्थित मैदान का करीब 20 मीटर हिस्सा खाई में समा गया है। पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने के कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वनों की आग बुझाने के लिए रिस्पॉन्स टाइम हो कम से कमः सीएम

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  अब यहां हुआ हादसा- अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन, एक की मौत

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।