spot_img

दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक महेश नेगी को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक। आरोप लगाने वाली महिला से मांगा जवाब

न्यूज जंक्शन 24, नैनीताल।

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक महेश नेगी को दुष्कर्म मामले में बड़ी राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला से जवाब मांगा है।
भाजपा विधायक महेश नेगी पर अल्मोड़ा जिले की महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है विधायक नेगी अपने साथ उसको मसूरी, देहरादून समेत कई स्थानों पर घुमाने ले गए और वहां होटलों में ठहर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके जो बेटी है। उसके पिता महेश नेगी ही हैं। महिला ने सबूत के तौर पर विधायक महेश नेगी का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। इस मामले में जांच चल रही है। पुलिस टीम ने होटलों में जाकर जांच की तो विधायक के नाम की संबंधित कमरे में आईडी लगी पाई गई। इससे विधायक की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई थी। इधर, विधायक नेगी हाई कोर्ट चले गए। जहां सोमवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनएस धानिक की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए विधायक नेगी की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने पीड़ित महिला को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!