न्यूज जंक्शन 24, अल्मोड़ा। जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां नशे की लत में एक मां ने अपने ही दुधमुंही बच्ची की जान लेने की कोशिश कर डाली (drug addicted mother tried to kill the 3-month-old daughter)। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की जान बचाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बेस अस्पताल की नर्स स्नेहलता अपने बेटे, बहू और तीन माह की पोती के साथ अस्पताल परिसर में रहती है। बुधवार की देर शाम उनकी बहु पार्वती दीक्षित उर्फ कशिश ने अपने तीन माह की बेटी श्रद्धा को पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मां ने उसे रात तक बेरहमी से मारा। आरोप है कि उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की (drug addicted mother tried to kill the 3-month-old daughter)। पति शिवम दीक्षित और सास स्नेहलता के समझाने पर भी जब कशिश नहीं मानी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
बेस चौकी प्रभारी नेहा राणा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल बच्ची को बचाया और आरोपित मां को दबोच लिया। इसके बाद जिला अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया। सास का आरोप है कि बहू नशे का सेवन करती है। वह सास और पति से ढाई लाख रुपये की मांग भी कर रही थी। जल्द धन नहीं देने पर अपनी पुत्री के साथ सास और पति को भी मारने की धमकी दे रही थी। शाम करीब छह बजे से रात तक उसने पुत्री को मारा।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)