न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर एक महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है (BJP leader molested to a woman in Lalkuan )। पुलिस ने महिला की तहरीर पर भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। भाजपा नेता बिंदुखत्ता मंडल मंत्री बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, बिंदुखत्ता के घोड़ानाला निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। तहरीर में उसने बताया है कि गुरुवार की देर शाम संजयनगर निवासी युवक भूपेंद्र पाठक उर्फ भाई जी पाठक तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया। वह भाजपा का बिंदुखत्ता मंडल का मंत्री भी है। घर में घुसकर उसने तमंचे के बल पर महिला से छेड़छाड़ की (BJP leader molested to a woman in Lalkuan )। विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाया तो भूपेंद्र ने उसके साथ मारपीट भी की। साथ ही महिला को बचाने आए उसके बेटे को भी पीट दिया। शोर शराबा सुनकर महिला के घर पर पड़ोसियों की भीड़ जुटने लगी तो भूपेंद्र धमकी देकर फरार हो गया।
घटना के बाद रात में ही महिला तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस ने भाजपा नेता भूपेंद्र पाठक पर छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि जल्द आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)