सुसर ने चाकू से बहू की काट डाली नाक, पति की मौत के बाद हो गई थी अकेली, पुलिस पहुंची तो हुआ यह

476
#two-year-old girl throat was sanded
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर के देहरी गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी बहू की चाकू नाक काट डाली। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

कटघर थाना क्षेत्र के देहरी गांव निवासी रश्मि कौशिक के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला के दो बेटे प्रिंस और हर्ष हैं। महिला ससुराल में ही मकान की ऊपरी मंजिल पर रहती है, जबकि परिवार के अन्य लोग भूतल पर रहते हैं। महिला के ससुर भगीरथ सरन सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। जबकि देवर प्रवीण कौशिक शिक्षक है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे घर से बाहर निकालना चाहते हैं और उसे संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। इसी को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक- पूर्व विधायक की पुत्री के साथ दुराचार के बाद इस नेता ने किया ब्लैकमेल

पीड़ित महिला रश्मि कौशिक का आरोप है कि बुधवार सुबह ने महिला के साथ गाली गलौज की। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुर चाकू निकाल लाया और महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला घायल हो गई। उसकी नाक में गहरा घाव हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्लाट में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, इतने दिन पुराना होने की आशंका

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।