यूक्रेन-रूस की जंग के बीच खबरें ऐसी भी : हमले के सायरन के बीच कहीं बजी ‘शहनाई’ तो कहीं गूंजी किलकारी

344
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। इस जंग में यूक्रेन में हर तरफ सिर्फ और सिर्फ तबाही के मंजर दिख रहे हैं। जगह- जगह मलबे बिखरे हुए हैं तो कहीं लाशें लावारिश पड़ी हुई हैं। लोग बचने के लिए बंकर, अंडरग्राउंड स्टेशन या फिर घरों के तहखाने में पनाह लिए हुए हैं। मगर इस बीच एक सुकुन देने वाला लम्हा भी इस देश में नजर आया है। यूक्रेन की राजधानी कीव में, जहां रूस ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है और उसके फाइटर जेट बम और मिसाइलें गिरा रहे थे, उसी दौरान यहां एक प्रेमी जोडे़ ने चर्च में शादी (Marriage during war) रचाई।

ये प्रेमी जोड़े हैं 21 साल की अरिएवा यारयाना अरिएवा और उनके पार्टनर 24 वर्षीय स्वियाटोस्लाव फर्सिन। दोनों ने कीव की सेंट माइकल मॉनेस्ट्री में शादी (Marriage during war) की। इस शादी का वीडियो न्यूज चैनल CNN ने जारी किया है। इस वीडियो में शादी की परंपराओं के दौरान जहां चर्च की घंटियां बज रही हैं, वहीं हवाई हमले के लिए सावधान करने वाले सायरन की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है। इस शादी (Marriage during war) के बाद दुल्हन बनीं अरिएवा ने कहा, शादी के संस्कार पूरे करते समय कानों में हवाई सायरन की आवाज गूंज रही थी। यह बेहद भयावह लम्हा था। वह कीव सिटी काउंसिल में डिप्टी के पद पर हैं। उन्होंने कहा, यह मेरी लाइफ का सबसे खुशनुमा पल था। ऐसे समय आप बाहर जाते हैं और आपको यह (सायरन) सुनने को मिलता है।

अरिएवा ने बताया कि उन दोनों की पहली मुलाकात भी ऐसे ही अस्त-व्यस्त माहौल में हुई थी। दोनों पहली बार अक्टूबर, 2019 में कीव के सेंटर एरिया में एक प्रोटेस्ट के दौरान मिले थे। स्वियाटोस्लाव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। जब पूछा गया कि लड़ाई के इस माहौल में शादी (Marriage during war) करने का डिसीजन क्यों लिया, तो इस कपल ने कहा, क्योंकि हमें नहीं पता है कि हमारा फ्यूचर क्या होगा? हमने पिछले साल 6 मई को शादी करने का एलान किया था। उन्होंने इसका जश्न डनिपर नदी के किनारे एक बेहद खूबसूरत रेस्टोरेंट में मनाया था। वह बेहद खूबसूरत पल था। बस हम थे, नदी थी और खूबसूरत लाइटें थीं। अरिएवा ने कहा, हमने शादी (Marriage during war) भी बेहद खूबसूरत माहौल में करने की प्लानिंग की थी, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जंग छेड़कर सब कुछ बदल दिया।

शेल्टर होम जन्मी बच्ची, लोग मान रहे उम्मीद की किरण

इस बीच एक और अच्छी खबर ये है कि हर तरफ हो रही माैतों के बीच एक शेल्टर होम में पनाह ले रही 23 वर्षीय महिला ने बच्ची को जन्म दिया है, जिसका नाम मिया रखा गया है। अराजकता के इस माहौल में जन्मी नन्ही बच्ची को उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। इस महिला ने रूसी हमले से बचने के लिए अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में शरण लिया था, जहां उसे लेबर पेन होने लगा। ऐसे में उसको अस्पताल पहुंचना मुमकिन नहीं था तो सबसे तनावपूर्ण परिस्थिति में शेल्टर होम में ही उसकी डिलीवरी कराई गई। लोगों की मदद से उसने बच्ची को जन्म दिया। एक अधिकारी मायकोला श्लापत ने बताया कि महिला की चीख सुनकर जब पुलिस वहां पहुंची तो बच्ची के जन्म देने में उन्होंने महिला की मदद की और बाद में एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों मां-बेटी स्वस्थ हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।