लालकुआं के कांग्रेसियों का भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ इस तरह फूटा गुस्सा, और कर डाला यह

258
खबर शेयर करें -

 

स्वीटी अनेजा, लालकुआं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदेश के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया तथा ऐसे नेता को तत्काल पद से हटाने की मांग की।

यहां शहीद स्मारक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदेश के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंशीधर भगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि उत्तराखंड की सबसे वरिष्ठ नेता, नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदेश के बारे में अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। वह काफी निंदनीय है। प्रधानमंत्री एवं माननीय राष्ट्रपति को तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर कार्यवाही करनी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व पी0सी0 सी0 सदस्य हरेन्द्र बोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस तरह का भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है । देश की महिलाओं का अपमान है। आज पूरा समाज शर्मसार है। इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए ।
ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी व प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी ने कहा कि डॉ0 इंदिरा हृदयेश इस प्रदेश की वरिष्ठतम महिला हैं उनके द्वारा जो इस प्रदेश में विकास कार्य किए गए वह किसी से छुपे नहीं है। उनके प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग करना नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बंशीधर भगत को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व पी0सी0सी0 सदस्य हरेन्द्र सिंह बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कमल सिंह दानू, बलवंत सिंह दानू , महामंत्री केदार सिंह दानू, कविराज धामी,भगवान सिंह धामी, मन्नू तुलेड़ा, मीना कपिल, विमला जोशी, अर्जुन नाथ, पप्पू नाथ, राजा धामी, ललित मेहता, हर्ष बिष्ट, गोविंद सिंह दानू, गुरदयाल सिंह मेहरा, शेखर जोशी, राजकुमार, राज बिष्ट, टाकुली, कमल जीना, संजय राजपाल, रंजीत गेंडा, भगवान सिंह मेहरा, रोहित मेलकानी, सहित कई काँग्रेसी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  गारमेंट्स की दुकान में आग लगाने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा बना मददगार