spot_img

पहले 14 महीने के मासूम को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की जिंदगी भी कर ली खत्म। इतनी परेशान थी यह मां

न्यूज जंक्शन 24, बदायूं : इसे डिप्रेशन कहो या फिर परिस्थितियों के आगे टूट जाना, लोग अब मौत को गले लगाते जरा भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। रविवार को ऐसी ही बदायूं में हुई एक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। यहां एक विवाहिता ने रविवार रात 14 महीने के मासूम बेटे को पहले फंदे पर लटकाया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। मायके वालों ने भी विवाहिता के पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा।
यह हृदय विदारक घटना नगर के मोहल्ला नालापार में रविवार रात तकरीबन आठ बजे हुई। यहां रहने वाला सरताज मछली बेचने का काम करता है। उसकी 25 वर्षीय पत्नी फातिमा ने घर में ही पहले अपने 14 महीने के मासूम बेटे उमेद को फांसी के फंदे पर लटका दिया। उमेद की कुछ देर बाद तड़पकर मौत होने पर फातिमा ने खुद भी दूसरे फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों को इसकी भनक लगी तो तमाम लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को उतारकर कब्जे में ले लिया गया। इधर, उसहैत से फातिमा के मायके वाले भी पहुंचे और बताया कि दो साल पहले ही सरताज से फातिमा की शादी हुई थी। आरोप लगाया कि पति अक्सर फातिमा के साथ मारपीट करता था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है। इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे जा रहे हैं। मायका पक्ष जो भी तहरीर देगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!