NEET 2022 Result : उत्तराखंड में रिया ने किया टाप, मिले इतने अंक, आल इंडिया में ये बनीं टॉपर

1633
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। जारी सूची के अनुसार, कोटा से बीते दो साल से पढ़ाई कर रही तनिष्का ने नीट में टॉप किया है। तनिष्का ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने में कामयाब रही हैं। वहीं, उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टॉप किया है। रिया ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है।

वहीं, अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.965374 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की है। नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे हैं। नीट यूजी 2022 का परिणाम देर रात जारी हुआ।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।