spot_img

नई दुल्हन बाथरूम में चोरी-छिपे बनाती थी दाढ़ी-मूंछ, खुलासा हुआ तो पति बेहोश। यहां का है मामला

एनजेआर, बरेली।

शादी करके घर आई एक नई दुल्हन अपने पति के पास सोने से डरती थी। बाथरूम में घण्टों बिताती थी। पति ने शक के आधार पर तफ्तीश की तो पता चला कि उसकी पत्नी बाथरूम में बैठकर अपनी दाढ़ी और मूंछ बनाती है। यह देख पति हक्का बक्का रह गया। उसने पुलिस में शिकायत की कि उसके ससुराल वालों ने लड़की की फ़ोटो दिखाकर किन्नर से शादी करा दी। भेद खुलने पर दुल्हन ने अपने भाइयों को बुला लिया। घर में रखा जेवर और कैश बटोर ले गए। हालांकि, पुलिस तफ्तीश में किन्नर की बात सामने नहीं आई है।


जिले के बहेड़ी तहसील के गांव भैरपुरा निवासी टेलर मास्टर निजाकत अली का निकाह इसी साल 22 जून को देवरनिया के शाहपुर डांडी गांव से हुआ था। उन्होंने बताया कि जिस लड़की से निकाह किया था। एक सप्ताह बाद ही उसके चेहरे पर बाल आ गये। दाढ़ी मूंछ आने पर वह बाथरूम में बैठकर शेविंग करती थी। निजाकत के घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लड़की के परिवार वालों से शिकायत की। आरोप लगाया कि षड़यंत्र रचाकर धोखाधड़ी कर किन्नर से शादी करवा दी है। आरोप है कि इसके बाद युवती के परिवार वाले आग बबूला हो गये। जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि शादी हो गई है। अब उसी के साथ रहना पड़ेगा। घर की इज्जत के खातिर वह उसके साथ रहने लगा। निजाकत ने बताया कि 20 अगस्त को वह घर से अपने काम के सिलसिले से बाहर गया था। उसकी पत्नी के दो भाई घर आकर उसे ले गये। आरोपी घर में रखे 20 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर भी ले गये।

गांव की पंचायत में दुल्हन के घरवालों ने की मारपीट

25 अगस्त को रिश्तेदारों में बैठकर पंचायत हुई। लड़के वालों ने धोखधड़ी कर शादी करने का जिक्र किया तो भरी पंचायत में पत्नी के परिवार वालों ने मारपीट की। रिश्तेदारों ने बीच बचाव किया। निजाकत और उसके परिवार वालों के खिलाफ लड़की पक्ष ने थाने में शिकायत की। शिकायत वापस लेने के बदले तीन लाख रुपये मांगे हैं।

सुहागरात पर दुल्हन बोली कि मेरे पास आये तो मैं मर जाऊंगी


निजाकत ने बताया कि शादी के बाद से उसने युवती के साथ संबंध नहीं बनाये हैं। विदाई के बाद वह युवती के पास गया तो उसने करीब आने से मना कर दिया और कहा कि मेरे करीब आये तो मैं मर जाऊंगी। इसके एक सप्ताह बाद उसके चेहरे पर दाढ़ी आने लगी। जिससे उसका राज खुल गया।


देवरनिया इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव भेजकर मामले की जांच की गई। गांव के सभी लोगों ने बताया कि लड़की है। किन्नर नहीं है। हार्मोन की गड़बड़ी की वजह से उसके बाल आ गये थे। युवक और युवती में अनबन है। इस वजह से युवक पत्नी को किन्नर बता रहा है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!