मैदान से पहाड़ जाना हुआ अब आसान, रानीबाग के डबललेन पुल का सीएम धामी ने किया लोकार्पण, पुराने पुल का अब ये होगा हाल

177
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। लंबा इंतजार खत्म हो गया है। मैदान को पहाड़ से जोड़ने वाले रानीबाग पुल का आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण कर दिया। गौला नदी पर बने इस डबललेन पुल का सीएम ने फीता काटकर जनता को समर्पित किया। यह पुल 7.14 करोड़ की लागत से बना है और यह 22 महीने में तैयार हुआ है। इसे कुमाऊं की लाइफलाइन कहा जाता है।

रानीबाग पुल पर अभी तक सिंगल लेन पुल बना था। यह कमजोर हो चुका था और इससे यहां अक्सर जाम लग जाता था। इसे देखते हुए 2020 में इस पुल का निर्माण शुरू हुआ था। लोक निर्माण विभाग भवाली को इस पुल को 18 महीने में तैयार करना था, जो अप्रैल में पूरा हो चुका था। मगर अभी तक इसका काम पूरा होने में देरी होती रही। और जब पुल का निर्माण पूरा हुआ तो वीआईपी के इंतजार में पुल का लोकार्पण नहीं हो सका था। इस कारण क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों का हंगामा- पैट्रोल के साथ छत पर चढ़े छात्र दे रहे आत्मदाह की चेतावनी

अब आज सीएम धामी ने इस पुल का शुभारंभ कर दिया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री मंत्री अजय भट्ट, जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा भी मौजूद थे। इस पुल से जनता को अब बड़ी सहूलियत होगी। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। ईई मदन पुंडीर ने बताया कि पुराने सिंगल लेन पुल को भी अभी बंद नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार की वनाग्नि नियंत्रण की योजना, प्रबंधन समितियों को मिलेगा इतना ईनाम

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।