अब दरोगा भर्ती में भी धांधली, पंतनगर विश्वविद्यालय के स्टाफ पर भी कसेगा विजिलेंस का शिकंजा, नष्ट की ओएमआर शीट

248
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। 2015 दरोगा की सीधी भर्ती मामले में पंतनगर विश्वविद्यालय का स्टाफ भी विजिलेंस के शिकंजे में फंसता नजर आ रहा है। विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने बताया कि जांच में जानकारी मिली है कि विश्वविद्यालय की ओर से कुछ ओएमआर शीट नष्ट की गई हैं।

यह ओएमआर शीट किस नियमानुसार नष्ट की गई इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 2015 से पहले हुई भर्तियों की ओएमआर शीट विवि में सुरक्षित है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि विजिलेंस के पास दरोगा भर्ती की ओएमआर शीट की फोटो प्रतिलिपि सुरक्षित है। इसके अलावा कई साक्ष्य विसिलेंस के पास मौजूद हैं, जिनके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इसके बाद विजिलेंस ने पंतनगर यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल पंतनगर विश्वविद्यालय में 2015 उत्तराखंड पुलिस विभाग ने दारोगा के 339 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करवाई थी, उसमें अनियमितता पाई गई है। एसटीएफ ने इस मामले की प्रारंभिक जांच की तो पेपर लीक और ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। इसी मामले की जांच कर रही विजिलेंस ने शासन से एफआईआर दर्ज करने के लिए अनुमति भी मांगी है। अब तक की जांच में 10 से 15 दरोगाओं के दसवीं और बारहवीं के प्रमाण पत्र भी गलत पाए गए हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि यह प्रमाण पत्र यूपी के कुछ शहरों से बनाए गए हैं। ऐसे में विजिलेंस उन प्रमाण पत्रों की भी जांच कर सकती है। कई दरोगा विजिलेंस के रडार पर हैं, जिन पर मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी भी संभव है। एडीजी विजिलेंस अमित सिन्हा ने कहा दारोगा भर्ती मामले जांच करके रिपोर्ट समिति को सौंप दिया गया था। समिति जब भी निर्णय लेगा, इसमें संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्योंकि भर्ती मामले में जो अनियमितता हुई, उसमें स्पष्ट रूप से मुकदमा पंजीकृत करने के सबूत मिल रहे है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।