अब विधानसभा में हुई नियुक्तियों में भी गड़बड़ी का आरोप! माहरा ने सरकार को घेरा

298
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक मामला सामने आने के बाद बीते कुछ वर्षों में हुई कई भर्तियों पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए विधानसभा में हुई नियुक्तियों पर घपले का आरोप लगाया है। माहरा ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा में नियुक्ति देने के मामले में उत्तर प्रदेश को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तराखंड विधानसभा में उत्तर प्रदेश की विधानसभा से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने विधानसभा में हुई भर्तियों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि पूर्व में 129 भर्तियों में खेल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश- वनाग्नि के चलते डीएम करें यह काम, इन स्थानों में न जलाएं कूड़ा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा में बड़े नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह नौकरियां बांटकर प्रदेश के युवाओं से छलावा किया गया है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 543 कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 70 सदस्यों वाली उत्तराखंड की विधानसभा में 560 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जिसका यह मतलब नहीं है कि नियमों को ताक पर रखकर सिर्फ पहुंच वाले और बड़े लोगों के सगे संबंधियों को ही मौका दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में भाजपा के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों के नजदीकियों को नौकरी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।