Omicron को लेकर IIT के वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, बताया इतने महीने रहेगा संकट

395
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Updates) का प्रसार तेजी से होने लगा है। देश में अब तक कुल 220 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं। देश के 12 अन्य राज्यों में भी इसके मरीज पाए जा चुके हैं। ऐसे में लगातार बढ़ते जा रहे इस वैरिएंट (Omicron Updates) के मरीजों की संख्या को देखते हुए आईआईटी के वैज्ञानिकों ने नया अपडेट दिया है।

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल और आईआईटी हैदराबाद के वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने बताया कि फरवरी में ओमिक्रॉन (Omicron Updates) के मामले चरम पर होंगे। दोनों वैज्ञानिकों ने अपने सूत्र मॉडल के अध्ययन के अनुसार बताया कि फरवरी में 1.5 से 1.8 लाख रोजाना मामले आ सकते हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि एक महीना के भीतर यह कम भी हो जाएगा। साथ ही अनुमानों से संकेत मिलता है कि अप्रैल तक मामले काफी कम हो जाएंगे और मई तक ये गिरकर वर्तमान स्तर पर पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा, सेहत को हो सकता है नुकसान
केंद्र ने राज्यों को किया सतर्क, बचाव को बताए पांच उपाय

केंद्र सरकार ने कोरोना के ओमिक्रॉन (Omicron Updates) स्वरूप के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यों को सतर्क किया है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिवों को लिखा है कि डेल्टा के अलावा ओमिक्रॉन देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच गया है। इसे काबू करने के लिए सख्ती से राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों को आगे आना होगा। सख्त कदम उठाने होंगे। उन्हें टेस्ट, ट्रैक, सर्विलांस, कंटेनमेंट जोन और नाइट कर्फ्यू की नीति अपनानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सैन्य सम्मान के साथ शहीद मेजर प्रणय की अंत्येष्टि, श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब
अब तक यहां मिले इतने मरीज

महाराष्ट्र —- 65

दिल्ली —- 54

ओडिशा —- 2

जम्मू-कश्मीर —- 3

तेलंगाना —- 20

कर्नाटक —- 19

राजस्थान —- 18

केरल —- 15

गुजरात —- 14

उत्तर प्रदेश —- 2

आंध्र प्रदेश —- 1

तमिलनाडु —- 1

पश्चिम बंगाल —- 1

चंडीगढ़ —- 1

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।