एक साल का हुआ सारथी फाउंडेशन, एक मंच पर जुटे गणमान्य लोगों ने यह दोहराया संकल्प…पढ़िए

391
खबर शेयर करें -

 

सौरभ बजाज, न्यूज जंक्शन 24

हल्द्वानी : समाज में रचनात्मक कार्यों के लिए पहचान रखने वाली सारथी फाउंडेशन समिति कार्य करते-करते एक साल की हो गई। समिति के बैनर तले पदाधिकारियों और सदस्यों ने वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया। इस दौरान कई लोगों को आर्थिक सहयोग देकर पुण्य कार्य किया गया। सभी ने समाज हित के संकल्प के साथ इसी तरह आगे बढ़ते रहने का संकल्प लिया।

कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक मेहरा,अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद और संस्था के संस्थापक संयोजक श्री नवीन पंत ने दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी ने किया।

सर्वप्रथम ईश्वरी वंदना के साथ कार्यक्रम विधिवत रूप से शुरू हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज एक वर्ष पूर्ण होने पर बड़ी खुशी महसूस हो रही है जिस तरह से वर्ष भर इतने प्रभावशाली कार्यक्रम संस्था द्वारा किए गए। ऐसा लगता ही नहीं कि संस्था को सिर्फ एक साल हुआ है। संस्था के संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा वर्ष भर के कार्यों का लेखा-जोखा सभी के सम्मुख रखा।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री सीता राम गोपाल गोधाम समिति की गौशाला के लिए 3100 रुपए की धनराशि का चेक संस्था के प्रमुख श्री भुवन भगत जी को सौंपा, संस्था द्वारा हल्द्वानी में बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति को गरीब बच्चों को पढ़ाने हेतु 2100 रुपए का चेक प्रदान किया गया इसके साथ ही संस्था ने खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की दसवीं कक्षा में टॉप करने वाली तीन बालिकाओं को उत्कृष्ट बालिका सम्मान से सम्मानित किया एवं संस्था द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

इसके साथ साथ संस्था द्वारा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपने पॉलिथीन हटाओ अभियान के तहत सारथी थैला लांच किया गया और सभी को कहा कि आज से सभी इस थैले का उपयोग करें और पॉलिथीन को अपने जीवन से ना कहें। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सेवा कार्य करने वाले 8 विशिष्ट व्यक्तियों को संस्था द्वारा सम्मान दिया गया। इसके साथ-साथ शहर के सम्मानित व्यापारियों एवं सामाजिक महिलाओं को भी संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। अंत में संस्था के सभी सदस्यों को वर्षभर सराहनीय कार्यों हेतु मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सराहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक मेहरा ने कहा कि सारथी आज शहर में एक नाम है जो हर समय हर पल नया कार्य करने के लिए जाना जाता है। जिस तरह से ठंड में कंबल रजाई वितरण, दिवाली में गरीबों के साथ दिवाली बनाना, रोजगार की दृष्टि से प्रदेश में प्रथम रोजगार मेला आयोजित करना, पर्यावरण की दृश्य वृक्षारोपण करवाना एवं पॉलिथीन हटाओ अभियान के साथ कपड़े के बैग का उपयोग करना जैसे सब अपने आप में नए उपयोग सारथी द्वारा किए गए। मैं संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार

अंत में संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट कर यह आशा की कि आगे भी आप लोगों का सहयोग संस्था को इसी तरह मिलता रहेगा।