विधानसभा में बैकडोर से भर्तियों की एक और लिस्ट आई सामने, कुंजवाल के ‘चहेतों’ के नाम वायरल

360
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड में इस समय भर्तियों पर युद्ध छिड़ा हुआ है। हर रोज भर्तियों पर नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे ही एक-एक कर कई लिस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन लोगों के नाम हैं जिन्हें नौकरियां बांटी गई हैं। ऐसे ही एक लिस्ट फिर से वायरल हो रही है, जिमसें विधानसभा में भर्ती लोगों के नाम के आगे इस बात का विशेष तौर पर उल्लेख किया गया है कि उनका किस नेता से क्या संबंध है।

पहले एक सूची वायरल हुई थी, जो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल से जुड़ी थी। इस सूची में एक-एक नाम के आगे भाजपा नेताओं से उनके संबंधों के बारे में बताया गया था। इसी तरह अब वर्ष 2016 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के समय में भर्ती लोगों की एक और सूची सोशल मीडिया में वायरल हुई है। इस सूची में बाकायदा तीन कॉलम में भर्ती हुए व्यक्ति का नाम, पद और उनका तमाम नेताओं से रिश्ता दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड- हाईस्कूल में इस छात्रा ने रचा इतिहास, सीएम धामी ने दी बधाई

सूची के अनुसार अधिकतर नामों के आगे पूर्व स्पीकर कुंजवाल का या तो रिश्तेदार बताया गया है या फिर उनके क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। इस सूची में कई नामों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यशपाल आर्य से भी जोड़ा गया है। इसके अलावा कई अन्य कांग्रेस नेताओं का नाम भी जोड़ा गया है। भर्ती होने वाले अधिकतर लोगों को रिश्तेदार, निजी स्टाफ और उनके क्षेत्र का होना बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीसीएस प्री परीक्षा की तिथि जारी, 14 भर्ती परीक्षाओं को लेकर आई यह अपडेट

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।