उत्तराखंड कांग्रेस को दो बड़े झटके, पिथौरागढ़ विधायक और पूर्व अध्यक्ष के बेटे ने दिया इस्तीफा

362
#existence of Uttarakhand Congress in Parliament
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। कांग्रेस को आज दो बड़े झटके लगे हैं पार्टी के दो बड़े नेताओं ने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ये दो नेता नेताओं में एक पिथौरागढ़ विधायक और दूसरे पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे हैं।

आज पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने पीसीसी सदस्य पद से  त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा, एक व्यक्ति एक पद पर पार्टी जोर देती रही है। विधायकों को यह पद देकर अन्य कार्यकर्ताओं का हक मारा जा रहा है। सदस्य पद की नियुक्ति में बंदरबाट की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नदी में गिरी कार- दो भाईयों समेत चार की गई जान

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य पद से त्यागपत्र दिया है। त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा हो रही है। उनके स्थान पर किसी बड़े नेता को सम्मिलित किया जाए।