उत्तराखंड पहुंचीं प्रियंका गांधी, लेकिन कांग्रेसियों से नहीं मिलेंगी। जानिए क्या है अचानक आने का कारण

143
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को देहरादून पहुंची। अचानक पहुंचने से कांग्रेस में अंदर खाने खलबली तो थी मगर जब पता चला कि वह अपने निजी दौरे पर आईं हैं तो कांग्रेसियों ने सुकून की सांस ली। अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ सड़क मार्ग से पहुंचीं प्रियंका गांधी ने देहरादून में अंतारा सीनियर लिविंग अपार्टमेंट में रात्रि विश्राम किया। वह शनिवार को मसूरी जाएंगी, मसूरी में रुककर रविवार को वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। इस बीच उनकी मुलाकात कांग्रेसियों से नहीं होगी। प्रियंका गांधी का बेटा रेहान देहरादून में दून स्कूल का छात्र रहा है। इस लिहाज से भी वह अक्सर आती-जाती रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि प्रियंका जी निजी दौरे पर आईं हैं, पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता या कार्यक्रम में वह शामिल नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात