spot_img

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान नहीं रहे, अस्पताल में ली अंतिम सांस

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली।

लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में उपचार करा रहे थे। वह 74 वर्ष के थे।
उनके पुत्र व लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरे पिता अब मेरे पास नहीं रहे…पर जहां भी रहेंगे, उनका आशीर्वाद मेरे साथ रहेगा। बिहार के दिग्गज नेता रहे राम विलास पासवान के निधन से एकाएक शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है। और उन्हें जमीनी नेता करार दिया।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!