सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल, राजभवन में ली शपथ

181
खबर शेयर करें -

देहरादून। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ले ली। शपथ ग्रहण सामारोह राजभवन में आयोजित किया गया था। गुरमीत सिंह राज्य के आठवें राज्यपाल हैं। नैनीताल हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव डा. एस एस संधु ने किया। इस दौरान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बीते दिनों उत्तराखंड की निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अपने 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर अचानक इस्तीफा दे दिया था। सोमवार दोपहर वह दिल्ली के लिए रवाना भी हो गई थीं। विदाई से पूर्व उन्हें भारतीय सेना की कोर मराठा बटालियन की टुकड़ी ने सलामी दी। उनके पद से इस्तीफा देने के बाद सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया था। मंगलवार को उन्होंने राजभवन पहुंचकर शपथ भी ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  बीएड की बाध्यता समाप्त- अब प्राथमिक शिक्षकों के इतने पदों पर होगी भर्ती

रियाटर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भारतीय सेना में 40 साल की सेवा के बाद साल 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के दौरान वह कई बार चीन से जुड़े सामरिक मामलों को देख चुके हैं। इसके साथ ही राज्यपाल गुरमीत सिंह ईरान में संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यवेक्षक भी रह चुके हैं। यही कारण है कि भारतीय सेना में अपने शानदार कार्यकाल के लिए उन्हें चार राष्ट्रपति पुरस्कार और दो बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  किराए के कमरे में मिले भाई-बहन के शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जता रही यह संभावना

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।