आज से फिर बजी स्कूलों की घंटी, 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

358
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। कोरोना के कारण लंबे अरसे से बंद प्रदेश के 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल आज से खुल गए। इन छात्र- छात्राओं को स्कूल जाकर पढ़ाई करनी होगी। हालांकि आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षा नौ और इससे नीचे के बच्चों के स्कूल अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे। इनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का आदेश किया था, लेकिन अब कक्षा 10 वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां पूर्णागिरी मेले को दें नया स्वरूप, अच्छा अनुभव लेकर जाएं श्रद्धालुः सीएम

मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्कूल खुलने के समय कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

ये हैं गाइडलाइन

सैनिटाइजर का प्रयोग जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। तापमान या सर्दी जुकाम पाए जाने पर टेस्ट कराना होगा। मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा। क्लास रूम को सैनिटाइज किया जाएगा। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक- यहां मुंह बोले मामा ने सात वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।