पहाड़ पर खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए खुलेंगी खेल अकादमी : दीपक मेहरा

143
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, चम्पावत

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के काउंसलर दीपक मेहरा कुमाऊँ के दौरे पर हैं। वह आज चंपावत पहुंचे। जहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत के कार्यालय में जिला पदाधिकारियो ने उनका स्वागत किया। काउंसलर दीपक मेहरा ने कहा कि पहाड़ में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिये सीएयू की और से जो संभव मदद होगी वो की जायेगी। काउंसलर मेहरा ने उसके बाद चंपावत में जीआईसी के खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर जल्द ही खेल गतिविधियां शुरू हो सकती है। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियो की नियुक्ति कर खेल को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही पहाड़ में मैदान की कमी होने से युवा क्रिकेटर को उचित माध्यम नही मिल रहा है। सीएयू पूरे प्रदेश के पहाड़ और मैदान के क्षेत्रो में क्रिकेट एकेडमी भी खोलने पर विचार कर रही है। साथ ही पूरे प्रदेश में जिन खिलाड़ियो ने रजिस्ट्रेशन नही कराया है वे 7 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा लें।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत के सचिव नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, हेमन्त वर्मा, क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, सचिव रमेश दानू, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, प्रदीप गड़िया, रामचंद्र पांडे, विकास साह, रोहित बिष्ट, हिमांशु वर्मा, दीपक जोशी, मयुख चौधरी, तुषार वर्मा, तरुण वर्मा, कपिल खर्कवाल, नरेंद्र अधिकारी, महेश नाथ मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएच की इमरजेंसी के शौचालय में मिला भ्रूण, मचा हड़कंप