spot_img

खेल-खेल में सांप को खा गया मासूम, मां ने पूंछ पकड़ कर खींचा। उसके बाद यह हुआ हाल

न्यूज जंक्शन 24, बरेली ।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की फतेहगंज पश्चिमी में एक साल के बच्चे ने खेल-खेल में सांप चबा लिया। अचानक उसकी मां ने देखा तो आनन-फानन सांप को मुंह के अंदर से निकाला। सांप और बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। बच्चा सुरक्षित है। सांप मर गया।
थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर निवासी धर्मपाल का एक वर्षीय बेटा देवेन्द्र सुबह अपने घर पर खेल रहा था। उसकी मां सोमवती खाना बना रही थीं। धर्मपाल भी कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान खेल रहे देवेंद्र के पास रेंगते हुए सांप आ गया। नादान देवेन्द्र ने सांप को उठाकर खेलने लगा। इसके बाद उसने सांप के बच्चे को मुंह में रख कर चबाना शुरू कर दिया। सांप धीरे धीरे मुंह के अंदर घुसने लगा। अचानक मां सोमवती की देवेन्द्र पर नजर पड़ी। वह लगातार अपना मुंह चलाये जा रहा था। सोमवती ने पास जाकर देखा तो देवेंद्र के मुंह में सांप की पूंछ दिखी। सोमवती ने फुर्ती दिखाते हुए पूंछ पकड़कर उसे बाहर खींच लिया। आनन-फानन सांप और देवेन्द्र को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। ईएमओ डॉक्टर हरिश चन्द्रा ने देवेन्द्र को भर्ती कर इलाज शुरू किया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

सात इंच का था सांप, दम घुटने से मर गया
सांप के बच्चे की लंबाई सात इंच थी। उसका फन भी निकलना शुरू हो गया था। बच्चे के मुंह में दम घुटने से सांप की मौत हो गई। देवेन्द्र के परिवार वालों ने उसे जंगल में दफन कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!