spot_img

हारकर भी बेहतर परफॉर्मेंस से दिल जीत गई एसआर इंटरनेशनल की टीम

बरेली। एसआर इंटरनेशनल स्कूल में हुई रोलबाल चैंपियनशिप में लखनऊ, फतेहपुर और आगरा ने खिताबी जीत हासिल की है। अंडर 17 ब्वॉयज में आगरा ने बरेली को हराया। खिताब भले आगरा को मिला मगर दिल एसआर के खिलाड़ियों ने ही जीता। बरेली की टीम में सभी खिलाड़ी एसआर के ही थे। अंडर 11 गर्ल्स में गाजियाबाद को 2-0 से हराकर लखनऊ ने जीत हासिल की। अंडर 11 ब्वॉयज में फतेहपुर ने लखनऊ को 1-0 से रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। अंडर 17 गर्ल्स में आगरा ने मेरठ को 2-0 से हरा दिया। प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब अंडर 11 में लखनऊ की काव्या को मिला, जिन्होंने आठ गोल किए। इनके अलावा
अंडर 11 में छह गोल करने वाले आर्यन को अंडर 17 में 21 गोल करने वाली मेरठ की इशिका और अंडर 17 में 19 गोल करने वाले आगरा के सत्यम श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब मिला। स्कूल की एमडी रूमा गोयल ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट होते रहेगें। इससे स्कूल के बच्चों को सीखने के अवसर मिलते हैं।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!