रुद्रपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह का फूटा गुस्सा, पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी।

178
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24,, रुद्रपुर।

शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कृषि कानून के विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ भगत सिंह चौक पर धरना दिया। उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए किसानों से आगे आने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काला कानून लागू होते ही किसानों का धान छह रुपये घाटे में बिक रहा है। आने वाला समय और भी ज्यादा मुश्किल भरा होगा।
सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार इस काले कानून से उद्योग पतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। कानून में किसानों को बहुत कम अधिकार दिए गए हैं। कानून के हिसाब से बड़ी कंपनियां किसानों की जमीन पर लोन ले सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में इस लोन की भरपाई किसानों को ही करनी पड़ सकती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2022 कांग्रेस का समय है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जनता के साथ कार्य करने की जरूरत है। जिसमें किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, पूर्व विधायक नारायण पाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, गोपाल सिंह राणा, शिल्पी अरोरा, सुभाष बेहड़, अरुण पांडे, मीना शर्मा, राजीव कामरा, अनिल शर्मा, सौरभ राज बेहड़ आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा