फांसी के फंदे में झूल किशोरी ने लगाया मौत को गले, परिजनों में कोहराम

62
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी फांसी के फंदे में झूल गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 13 वर्षीय शगुन पुत्री रघुवंश सिंह ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली। प्रातः जब रघुवंश सिंह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए उठे तो शगुन का शव चुन्नी के सहारे पंखे से झूलता मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खनन विभाग के निदेशक पद पर इन्हें मिली जिम्मेदारी

आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।