दर्दनाक हादसा- अनियंत्रित टाटा सूमो खाई में गिरने से दो की मौत, आठ घायल

72
खबर शेयर करें -

देहरादून। ‌उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे की खबर है। टिहरी जिले के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार थे। अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में फटा बादल- मलबे के साथ बहने लगा पानी, भारी तबाही

जब तक टीम पहुंची दो लोगों की जान जा चुकी थी। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। आठ घायलों को गजा चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, दो घायल घटना स्थल से नरेंद्रनगर ले जाए गए।