हल्द्वानी में उत्तरांचल महिला पंजाबी महासभा की कार्यकारिणी भी गठित, इन्हें सौंपी कमान…

230
खबर शेयर करें -

सौरभ बजाज, न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी

उत्तरांचल पंजाबी महिला महासभा की हल्द्वानी नगर कार्यकारणी की भी घोषणा कर दी गई। कविता भुटियानी को अध्यक्ष बनाकर इसकी कमान सौंपी गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी सरदार वीरेंद्र सिंह चड्डा के मुख्य आथित्य में दुर्गा सिटी सेन्टर के कार्यालय परिसर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठके हुई। इसमें नगर महिला अध्यक्ष कविता भुटियानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरू भल्ला, महामंत्री बलजीत कौर व रोजी मालदार को बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा

नई अध्यक्ष कविता भुटियानी ने कहा कि महिला पंजाबी महासभा की कार्यकारणी का विस्तार व कार्यक्रम जल्द आयोजित होंगे। नई टीम को उत्तरांचल पंजाबी महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी और मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया।

इस मौके पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सभरवाल, नगर महामंत्री मुकेश धींगड़ा नगर महामंत्री दलजीत सिंह दल्ली, पंजाबी महासभा के प्रेम मदान , नरेंद्र भूटियानी, सुरेंद्र भुटियानी, इंदर भुटियानी, निर्मल सिंह डिंपल, महेंद्र सिंह के अलावा उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई व जिला अध्यक्ष राजकमल सुखीजा ने भी नगर कार्यकारिणी को बधाई प्रेक्षित की है।