spot_img

20 अक्तूबर से बदलने वाला है मौसम, इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, जानिए और क्या कहा मौसम विभाग ने

न्यूज़ जंक्शन 24, रुद्रपुर।

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि इस बार 20 अक्टूबर के बाद से दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू हो जाएगी। अच्छे मानसून के कारण इस बार सर्दी की आमद जल्द होने की संभावना है। इटना ही नहीं सर्दी मार्च अंत तक रहेगी।

इस बार लॉक डाउन के कारण जून से अगस्त तक भी गर्मी ने ज्यादा परेशान नहीं किया। सितंबर में बारिश कम हुई। इस कारण उमस काफी रही तब गर्मी ने लोगों का खूब पसीना निकाला। अक्टूबर की आमद होते ही सुबह-शाम मौसम नरम रहने लगा है। दिन में अभी भी तेज धूप के कारण गर्मी परेशान कर रही है। गर्मी का यह असर 20 अक्टूबर के आसपास कम होना शुरू हो जाएगा। इसका कारण मानसून सीजन की अच्छी बरसात है। यह माना जा रहा है कि सर्दी के सीजन में इस बार नए रिकॉर्ड बनेंगे। पिछले कुछ वर्षों से दिसंबर तक भी सामान्य सर्दी ही रहती है। जनवरी में जाकर ही सर्दी अपना रंग दिखाना शुरू करती है। इस बार नवंबर की शुरुआत से ही अच्छी सर्दी पड़ने की संभावना है। अधिक बरसात के कारण कोहरा भी पिछले कई वर्षों के मुकाबले ज्यादा रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी 2 से 3 दिन तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। हालांकि दिन में हवा की गति तेज होने से धूप का असर कम होगा। धीरे-धीरे कर अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!