बेटे से परेशान हुए बुजुर्ग तो 2 करोड़ की संपत्ति लिख दी जिलाधिकारी के नाम

635
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बुजुर्ग ने अपनी सारी सम्पत्ति आगरा के जिलाधिकारी के नाम कर दी है। बुजुर्ग व्यक्ति ने वसीयत की कॉपी भी आगरा सिटी मजिस्ट्रेट को सुपुर्द कर दी है। बजुर्ग ने स्वयं इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार यह संपत्ति लगभग दो करोड़ रुपये की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पेशे से मसाला व्यापारी हैं और वह अपने बड़े बेटे से बहुत परेशान रहते हैं। बुजुर्ग का का कहना है कि काफी सोच समझने के बाद उन्होंने उक्त कदम उठाया है।

आगरा के पीपलमंडी निरालाबाद निवासी गणेश शंकर पांडेय ने करीब 225 वर्ग गज की प्रॉपर्टी आगरा के जिलाधिकारी के नाम लिखवा दी है। बुजुर्ग ने पत्रकारों को बताया कि घर में किसी चीज की कमी नहीं है। सब आराम से चल रहा है। उनका बड़ा बेटा दिग्विजय, बहू और दो पोते-पोती उनके साथ ही रहते हैं, लेकिन कुछ समय से दिग्विजय उनसे लगातार संपत्ति के एक चौथाई भाग की मांग कर रहा है, जो उनकी परेशानी का सबसे बड़ा कारण है।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- निकाय कार्यालय में मतदाता सूची देख करा सकते हैं संशोधन

गणेश शंकर पांडेय का कहना है कि उन्होंने कई बार कोशिश की कि दिग्विजय को अपने मसाला व्यापार में लगाया जाए या उसे समझाया जाए लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं है और संपत्ति के लिए परेशान करता है। उन्होंने बताया कि इसी उलझन के चलते पांडेय ने जिलाधिकारी को ही सारी संपत्ति दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश- वनाग्नि के चलते डीएम करें यह काम, इन स्थानों में न जलाएं कूड़ा

वहीं इस संबंध में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एके सिंह का कहना है कि बीते बृहस्पतिवार को उनके पास एक बुजुर्ग आए थे, जो पीपल मंडी निरालाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने बेटे से परेशान होने की बात कही और अपनी पूरी प्रॉपर्टी जिलाधिकारी के नाम लिखवा दी है। इसके लिये वह रजिस्टर्ड वसीयत भी लाए थे, मजिस्ट्रेट ने उनसे प्रॉपर्टी के सारे कागजात ले लिए हैं।

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।